मुख्यधारा अपडेट: दोपहर 12 बजे तक के मुख्य समाचार

12 बजे तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं

  • कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 45720 नए पॉजिटिव केस, 1129 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 45,720 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1129 लोगों की जान चली गई है। अगर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रतिदिन जारी किए जाने वाले आंकड़ों की बात करें तो नए मामले और मौत की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

  • पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल बीएसएफ कर्मी बर्खास्‍त, 8 गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी और सीमा पार से हथियारों को देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाने वाले बीएसएफ कर्मी सुमित कुमार को नौकरी से निकाल दिया गया है। उसे जम्मू संभाग के सांबा जिले के मंगू चक्क इलाके से 11 जुलाई को गिरफ्तार किया गया थे। वह पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। उसके साथ सात अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया

  • सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, मांगा एक रुपये का हर्जाना

सचिन पायलट ने अपने ऊपर भाजपा में जाने के लिए पैसों की पेशकश करने के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के विधायक गिर्राज सिंह को लीगल नोटिस भेजा है और एक रुपये का हर्जाना मांगा है। आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक मलिंगा ने सोमवार (20 जुलाई) को आरोप लगाया था कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बारे में चर्चा की थी और इसके लिए धन की पेशकश भी की थी।

  • राज्यसभा में एनडीए और बहुमत के बीच 22 सीट का फासला, कांग्रेस हुई और कमजोर

राज्यसभा में नए सांसदों की शपथ के बाद उच्च सदन के समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस और कमजोर हुई है तो भाजपा और ज्यादा मजबूत। उच्च सदन में कांग्रेस की ताकत भाजपा से आधी से भी कम रह गई है, जबकि राजग ने 100 का आंकड़ा पार कर बहुमत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। हालांकि अभी वह 22 सीट दूर है। राज्यसभा में 1990 के बाद से किसी दल के पास बहुमत नहीं रहा है। इसके पहले कांग्रेस उच्च सदन में बहुमत में थी।

  • दिल्ली में जिस्मफरोशी का सबसे बड़ा रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा

दिल्ली में जिस्मफरोशी का सबसे बड़ा रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा दी गई है. कुछ साल पहले तक दिल्ली में जिस्मफरोशी का सबसे बड़ा रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन उर्फ गीता अरोड़ा को पहली बार किसी केस में सजा सुनाई गई है. उसे एक 12 साल की बच्ची के अपरहण, रेप और उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के मामले में  कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है. जबकि उसके साथ एक और दोषी संदीप बेदवाल को 20 साल की सज़ा सुनाई गई है.

  • बाढ़ से हाहाकार: बिहार-असम में सब कुछ जलमग्न, ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर

असम से लेकर बिहार तक भारी बारिश और नदियों में बढ़ते जलस्तर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देश के इन दोनों राज्यों में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जान और माल दोनों का ही नुकसान हुआ है। बिहार में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर में नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, लोग अपनी जान बचाने के लिए नेशनल हाइवे-27 पर रहने की मजबूर हो गए हैं।