बचपन में आपने सामान्य ज्ञान की बहुत सारी किताबें पढ़ी होंगी और शायद अब भी पढ़ते होंगे, क्योंकि इसमें कुछ ऐसी-ऐसी भी रोचक बातें होती हैं, जिन्हें पढ़कर बेहद ही हैरानी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी तो होगी ही, साथ ही साथ इससे आपकी जानकारी भी बढ़ेगी, जो हो सकता है आपको भविष्य में काम आए।
दिमागी कसरत कराने वाले खेलों में से एक शतरंज, जिसे अंग्रेजी में चेस भी कहते हैं, का आविष्कार भारत में हुआ था। मनोवैज्ञानिकों की मानें तो शतरंज खेलने से दिमाग की बैद्धिक क्षमता में सुधार आता है और जटिल प्रश्नों को सुलझाने की शक्ति बढ़ती है।
दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी आंखें उनके दिमाग से ज्यादा बड़ी होती हैं। शुतुरमुर्ग की आंखें दो इंच तक लंबी और मोटी होती हैं। इतनी बड़ी आंखें धरती पर मौजूद किसी भी अन्य जीव की नहीं होतीं।
डॉल्फिन को भारत की राष्ट्रीय मछली के तौर पर हम जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डॉल्फिन पांच से आठ मिनट तक अपनी सांस रोक कर रख सकती है। जी हां, यह बिल्कुल सच है। इतना ही नहीं, डॉल्फिन एक आंख खुली रख कर भी सो सकती है।
कछुए को धरती पर सबसे ज्यादा दिन तक जीने वाले जीवों में से एक माना जाता है। ये 200-250 साल तक जिंदा रहते हैं। इस वक्त धरती पर कछुओं की 300 से भी ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। शायद ही आप ये बात जानते होंगे कि कछुओं के दांत नहीं होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर साल 23 मई को विश्व कछुआ दिवस मनाया जाता है।
एक स्वस्थ इंसान एक साल में लगभग चार महीने सोता है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि हर दिन इंसान को कम से कम आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी है। इसके अलावा वैज्ञानिकों की मानें तो इंसान अपनी आंखें खुली रख कर कभी छींक नहीं सकता।
जहां एक सामान्य व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार धड़कता है, वहीं एक छिपकली का दिल एक मिनट में 1000 बार धड़कता है। यह बेहद ही हैरान करने वाली बात है।
TYPEWRITER अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द है, जो कंप्यूटर के कीबोर्ड पर एक ही लाइन में टाइप होता है। इसके अलावा Uncopyrightable इकलौता 15 अक्षरों वाला शब्द है, जिसमें कोई भी अक्षर दोबारा नहीं आता।
बृहस्पति हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है और वजनदार भी। इसका वजन सौरमंडल के सभी ग्रहों के कुल वजन से भी 2.5 गुना ज्यादा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर बर्फ के रूप में पानी मौजूद है।
मछलियां अपनी आंखें कभी भी बंद नहीं करती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि वो सोती नहीं हैं। वो सोती हैं, ठीक वैसे ही जैसे बाकी के जीव-जंतु सोते हैं।
क्या आप एक ही समय में दो अलग-अलग दिशाओं में देख सकते हैं? नहीं ना, लेकिन गिरगिट इकलौता ऐसा जीव है, जो ऐसा कर सकता है। उसकी यही खूबी उसे बाकी के जीवों से बिल्कुल अलग करती है।

