सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ ने तोड़े रेकॉर्ड्स, IMDB पर अब तक की Highest Rating

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म छाई हुई है वहीं लोग आपस में भी इस पर काफी चर्चा कर रहे हैं। Disney+ Hotstar पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के बाद इसकी IMDB रेटिंग रात 11 बजे के बाद तक 10/10 दिखाई देती रही, जो कि रेकॉर्ड है। हालांकि अब इसकी रेटिंग 9.8 दिख रही है। यह भी अब तक की टॉप रेटिंग है। भारतीय फिल्मों में ‘दिल बेचारा’ IMDb रेटिंग में टॉप पर है।

IMDB सर्वर के क्रैश होने की भी खबर

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म की स्ट्रीमिंग शुरू होने के 2 घंटे के अंदर हॉटस्टार क्रैश होने की खबरें आने लगीं। वहीं इसकी IMDB रेटिंग को लेकर भी लोग चर्चा करते रहे। इतना ही नहीं लोग फिल्म देखकर धड़ाधड़ वोट कर रहे थे तो IMDB सर्वर के भी क्रैश होने की खबरें आईं। एक यूजर ने ट्वीट किया कि ऐसा शायद पहली बार हुआ है। फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है, इस बीच फैन्स यही विश कर रहे हैं कि काश सुशांत ये सब देखने के लिए जिंदा होते।

NBT

 

 

 

 

यहां देखें फिल्म का रिव्यू

'Dil Bechara' की रिलीज़ पर बोलीं Rhea Chakraborty, 'मुझे पता है तुम हमारे साथ इसे देखोगे'

‘Dil Bechara’ की रिलीज़ पर बोलीं Rhea Chakraborty, ‘मुझे पता है तुम हमारे साथ इसे देखोगे’