ल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day Facts: आज पूरा देश आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी लाल किला की प्राचीर से झंडा फहराएंगे। जबकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर आजादी का जश्न मनाया जाएगा और झंडा फहराया जाएगा। इसके साथ ही आज के दिन विश्व के अन्य छह देशों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। आइए, स्वतंत्रता दिवस से जुड़े रोचक तथ्य जानते हैं-
-कांग्रेस के 1929 अधिवेशन में पहली बार पूर्ण स्वराज्य का लक्ष्य घोषित किया गया था। इस अधिवेशन की बैठक लाहौर में हुई थी।
-लाहौर अधिवेशन के तत्वाधान में जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार 31 दिसंबर, 1929 ई. को रावी नदी के तट पर नवीन तिरंगे को 12 बजे रात में फहराया।
-लाहौर अधिवेशन में ही 26 जनवरी, 1930 ई. को प्रथम स्वाधीनता दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। इस वर्ष से ही 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
-देश की आजादी के समय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जे बी कृपलानी थे।
-लाल किले पर आजादी के बाद पहली बार तिरंगा 16 अगस्त को फहराया गया था, क्योंकि स्थान को लेकर असमंसज था। इससे पहले रायसीना में ही सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।
-जब देश आजाद हुआ और जवाहर लाल नेहरू देश को संबोधित कर रहे थे। उस सभा में गांधी जी शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही हिंसा को रोकने के लिए नोआखली में अनशन पर थे।
-ऐसा कहा जाता है कि आजादी के समय एक डॉलर की कीमत एक रुपए था। इसके बाद धीरे-धीरे रुपया गिरता गया और डॉलर चढ़ता गया। अब दिन व दिन डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता जा रहा है।
-15 अगस्त के दिन भारत ही नहीं, बल्कि नॉर्थ कोरिया, साउथ कोरिया, बहरीन, लिंकेस्टाइन और कॉन्गो को भी आजादी मिली है। इसलिए, 15 अगस्त के दिन एक नहीं, दो नहीं, बल्कि छह देश एकसाथ अपनी आजादी मनाते हैं।

