एक्टर आयुष्मान खुराना को किसी परिचय की जरूरत नहीं। आज के समय में आयुष्मान खुराना बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल एक्टर माने जाते हैं। इन्होंने अभी तक के अपने करियर में कई अलग-अलग किस्म के किरदार निभाए। दर्शकों का दिल जीता। विक्की डोनर से लेकर फिल्म गुलाबो-सिताबो तक का इनका सफर काफी शानदार रहा। इस समय भी आयुष्मान खुराना के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसपर वह काम कर रहे हैं। आज आयुष्मान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हम सभी लोग जानते हैं कि आयुष्मान रिएलिटी शो रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सफर तय किया।
फिल्मों में दिलचस्प किरदार निभाकर आयुष्मान खुराना ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। बावजूद इसके आयुष्मान को कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। अपने कास्टिंग काउच के दिनों को याद करते हुए आयुष्मान ने कुछ समय पहले इसपर खुलकर बात की थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब आयुष्मान कदम रख रहे थे तो डायरेक्टर ने उन्हें लीड रोल ऑफर किया था, लेकिन एक शर्त पर। हालांकि, आयुष्मान ने इस शर्त को पूरा करने के लिए सहजता से इंकार कर दिया था।
पिंकविला को इंटरव्यू देते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहा कि मैं तुम्हें लीड रोल ऑफर कर दूंगा अगर तुम मुझे अपना टूल दिखाओ। मैंने उनको कहा कि मैं स्ट्रेट हूं और आपके इस ऑफर को ठुकराता हूं। आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू किया था। उसके बाद से ही आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया और आज देखिए करियर में आसमान छूते नजर आ रहे हैं।
इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए आयुष्मान ने कहा था कि पहले-पहले ऑडिशन हुआ करते थे, जहां सोलो परफॉर्मेंस दी जाती थी। एक कमरे में एक समय में एक ही व्यक्ति मौजूद होता था। अचानक से ऑडिशन देने वालों की संख्या बढ़ी और एक कमरे में करीब 50 लोग नजर आने लगे। जब मैंने इस पर बात उठाई तो उन्होंने मुझे वहां से निकल जाने के लिए कहा। तो मैंने भी बहुत रिजेक्शन फेस किए हैं। लेकिन इस रिजेक्शन ने मुझे कमजोर नहीं बल्कि मजबूत बनाया।
आयुष्मान आगे कहते हैं कि मैं रिजेक्शन को फेस करना जानता था। शुरुआत के रिजेक्शन ने मुझे मजबूत बनाया। हां, लेकिन आज के समय में मैं शायद यह सहन नहीं कर पाता। हर शुक्रवार सब कुछ बदल जाता है। दो-तीन सालों में मेरे लिए हर शुक्रवार लकी रहा है, शायद मेरा यह नसीब है।
आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो-सिताबो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि, दर्शकों ने इसे कुछ ज्यादा खास पसंद नहीं किया। लेकिन अब आयुष्मान अपने फैन्स के लिए कई चीजें लेकर आ रहे हैं, जिसपर वह काम कर रहे हैं।
यहां देखिए सुपर हिट

