जिले में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन (Lockdown in Raipur) की घोषणा की गई है। बीते माह की तरह अगले छह दिनों के लिए लॉकडाउन (Raipur Lockdown Extension) बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसपर अब फैसला नहीं हो पाया है। कलेक्टर को प्रभारी मंत्री के निर्देश का इंतजार है।बतादें कि इस एक सप्ताह के लॉकडाउन का उद्देश्य कोरोना की चेन को तोड़ना है। हलांकि अभी तक रोज आने वाले मामलों में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिली है। इसलिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।रविवार को पहले से ही टोटल लॉकडाउन रहता है। इसलिए सोमवार तक आदेश जारी कर दिया जाएगा। बतादें कि नवंबर माह से दुर्गापूजा समेत कई त्योहार शुरू होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से व्यापारी लॉकडाउन बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले एक सप्ताह के लॉकडाउन के लिए व्यापारियों नें सहमति दी थी।बता दें राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा था। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शासन ने रायपुर में लॉकडाउन का फैसला लिया। रायपुर में अब तक 31 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 387 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
- Home
- अपना प्रदेश
- Raipur Lockdown Extension: बढ़ सकता है लॉकडाउन! फैसला आज, प्रभारी मंत्री करेंगे समीक्षा

