दुनिया का एक ऐसा देश, जहां महिला और पुरुष पहनते हैं एक जैसे कपड़े, जानिए और भी रोचक बातें

दुनियाभर में हर देश की अपनी एक विशेष पहचान है। ऐसे कई देश हैं, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं, तो वहीं कई कई देशों की अनोखी संस्कृति और वहां के नागरिकों का रहन-सहन उसे विशेष बनाती है। कुछ इसी तरह के देशों में से एक है मेडागास्कर, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मेडागास्कर से जुड़े मजेदार और अनोखे तथ्यों के बारे में बताएंगे।

 

बोर्निया द्वीप से आए थे लोग
मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है, जो अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए हैं, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है।

 

मेडागास्कर के नागरिकों का पोशाक
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मेडागास्कर में बच्चे हो या बूढ़े या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक समान कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानीय भाषा में ‘लाम्बा’ कहा जाता है। बता दें कि मृतकों के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा को ही इस्तेमाल में लाया जाता है।

 

रेड आइलैंड के नाम से है मशहूर
अनोखे रंग की मिट्टी होने की वजह से मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं।

 

मेडागास्कर की लगभग 75 फीसदी जातियां स्थानिक हैं, यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं। इस द्वीप पर कई अजीब जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं। हालांकि, यहां के कई जीव-जंतु अब विलुप्त होने की कगार पर हैं।