अक्षय कुमार को ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के बायकॉट का सता रहा डर? मेकर्स के इस फैसले के बाद तेज हुई चर्चा

बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा गर्माया है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का ट्रेलर 9 अक्टूबर को रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक खास कदम उठाया। दरअसल, ट्रेलर को लाइक और डिस्लाइक करने वालों की संख्या नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि मेकर्स ने फिल्म के बायकॉट के डर से यह कदम उठाया है। ट्रेलर को 16 घंटे के भीतर 70 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

‘सड़क-2’ के ट्रेलर को मिले थे खूब डिस्लाइक-

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में इनसाइडर और आउटसाइडर पर बहस जारी है। इस बीच आलिया भट्ट और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘सड़क-2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों से इसे डिस्लाइक करना शुरू कर दिया। आलम यह है कि इस फिल्म का ट्रेलर दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया जाने वाला वीडियो यू-ट्यूब पर है। इसके अलावा भारत में  सबसे ज्यादा डिस्लाइक वाला वीडियो है।

 

 

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ को लाइक और डिस्लाइक की संख्या नहीं दिखेगी

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के मेकर्स ने ट्रेलर का लाइक और डिस्लाइक नंबर्स हाइड किए हैं। ऐसे में आप ट्रेलर को लाइक या डिस्लाइक कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके नंबर दिखाई नहीं पड़ेंगे। ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के ट्रेलर में लाइक और डिस्लाइक नंबर्स छिपाने की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वहीं कुछ लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्म को साउथ मूवी ‘कंचना’ की कॉपी बताया है। फिल्म 9 नवंबर को रिलीज होगी।