BJP नेता ने बिहार की तस्वीर शेयर करते दावा किया कि बंगाल के किसान मोदी को समर्थन दे रहे हैं

पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने 6 अक्टूबर को एक ट्वीट करते हुए लिखा, “बंगाल के किसान, माननीय प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए.” उन्होंने दावा किया कि ये तस्वीर कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र (दक्षिण दिनाजपुर) के पुन्तोर गांव की है.

बिहार की पुरानी तस्वीर

एक साधारण-सा रिवर्स इमेज सर्च आउटलुक फ़ोटो गैलरी पर पहुंचाता है और इसके अनुसार ये तस्वीर आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कैमूर ज़िले में ली गयी थी. इस तस्वीर की तारीख 12 जुलाई, 2020 बताई गयी है.

यानी, बिहार की एक पुरानी तस्वीर को भाजपा बंगाल के अध्यक्ष ने शेयर करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के किसान प्रधानमंत्री के साथ हैं. हाल ही में, मोदी सरकार 3 नए कृषि विधेयक लायी थी, जिसका देशभर के किसानों ने जमकर विरोध किया. ये विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है