नियुक्ति:रायपुर में 3 आईपीएस अधिकारियों को सीएसपी बनाया गया;

रायपुर में आईपीएस अंकिता शर्मा को कोतवाली का नया सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दो और आईपीएस अफसरों को सीएसपी पद की कमान सौंपी गई है।

हैदराबाद पुलिस अकादमी से दूसरे चरण की ट्रेनिंग के बाद लौटे हैं सभी अफसर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में आईपीएस अंकिता शर्मा को कोतवाली का नया सीएसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) बनाया गया है। इसके अतिरिक्त दो और आईपीएस अफसरों को सीएसपी पद की कमान सौंपी गई है। सभी अफसर हैदराबाद पुलिस अकादमी से दूसरे चरण की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे हैं।

रायपुर एसएसपी और डीआईजी अजय यादव की ओर से जारी किए गए आदेश में आईपीएस अक्षय कुमार को उरला और आईपीएस अंजनेय वार्ष्णेय को आजाद चौक थाने का सीएसपी बनाया गया है। तीनों अफसरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि सभी की नियुक्तियां अस्थाई तौर पर की गई हैं।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004