रायपुर रेल मंडल में रांची से आई टीम ने फायर सेफ्टी के संबंध में किया जागरूक,कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

रायपुर। रायपुर मंडल के संरक्षा विभाग के समन्वय से नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट रांची की टीम ने 5 से 9 अक्टूबर तक विभिन्न जगहों में लोगों को जागरूक किया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, रेलवे हॉस्पिटल रायपुर , रेलवे स्टेशन रायपुर , रेलवे स्टेशन दुर्ग, विद्युत लोको शेड भिलाई और कोचिंग डिपो दुर्ग में फायर सेफ्टी के संबंध में जागरुकता और रोकथाम से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इन सभी जगहों पर टीम ने सेफ्टी विभाग के संरक्षा सलाहकार और संबंधित यूनिट इंचार्ज/अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति में फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। कमियों का विश्लेषण किया गया और फायर सेफ्टी के लिए टीम के सुझाव अनुसार अतिरिक्त उचित कार्यवाही के लिए कदम उठाए गए। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमे लोकेश विश्नोई,अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन/रायपुर और सभी शाखा अधिकारियों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने भाग लिया।

रायपुर रेल मंडल में रांची से आई टीम ने फायर सेफ्टी के संबंध में किया जागरूक,कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम