कोंडागांव की घटना:पेड़ से लटकती मिली 14 साल की लड़की की लाश; परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 14 साल की लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजन को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या की गई है।

  • धनोरा क्षेत्र के ओडागांव की घटना, शव के पास से मिले मोबाइल से सिम भी गायब
  • पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 14 साल की लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला है। परिजन को आशंका है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है। गैंगरेप की घटना के बाद आरोपों में घिरी धनोरा थाना पुलिस की भूमिका एक बार फिर संदेह के घेरे में है। घटना के 5 दिन तक पुलिस मामले को दबाए रही। अब पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम ओडागांव में तीन दिन पहले 14 साल की लड़की का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला था। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं, परिजन ने दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

  1. किशोरी के बड़े भाई ने बताया कि वह सोमवार को गांव छोटे बनजोड़ा में ग्राम सभा में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब 8 बजे लौटा तो किशोरी घर में नहीं थी। उसे लगा कि हमेशा की तरह वह गांव में ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर गई होगी। वहीं बहन का कहना है कि वह शाम करीब 6.30 बजे सब्जी लेने आई थी, फिर लौट गई। अगले दिन सुबह पता चला कि पेड़ से उसका शव लटका मिला है।

आशंका है कि लड़की को कॉल कर बुलाया गया

पुलिस को मौके से लड़की का मोबाइल बरामद हुआ है, लेकिन उसमें से सिम गायब है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि लड़की को वहां किसी ने कॉल कर बुलाया होगा। फिलहाल, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। वह दुष्कर्म को लेकर भी चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।


मुख्यधारा छत्तीसगढ़ का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ राजनीति, खेल, व्यापार, पर्यावरण और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता दी जाती है। हमारा उद्देश्य प्रदेश की ताज़ा, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना और जनता के मुद्दों को मुख्यधारा में लाना है।

मुख्य संपादक: धनवेन्द्र जायसवाल
मोबाइल नंबर: 8109086053, 9232897908
ईमेल: mukhyadhara09@gmail.com

कार्यालय का पता:
A8, शंकर नगर, मेन रोड, सेक्टर 1,
शंकर नगर, रायपुर, 492004