DC vs RR LIVE:दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला; हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को मौका

टॉस के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन स्टीव स्मिथ। दोनों टीम के बीच शारजाह में खेला गया पिछला मैच दिल्ली ने 46 रन से जीता था।

आईपीएल सीजन-13 का 30वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच दुबई में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में एक बदलाव किया गया है। हर्षल पटेल की जगह तुषार देशपांडे को मौका मिला। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रहीं हैं। शारजाह में खेले गए पहले मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रन से हराया था। इससे पहले भी रॉयल्स टीम दिल्ली के खिलाफ लगातार 3 मैच हार चुकी है। दिल्ली ने इस सीजन में दुबई के मैदान पर अब तक 3 मैच खेले और सभी जीते हैं। जबकि राजस्थान ने यहां दो मैच खेले, जिनमें से एक जीता और एक में हार मिली है।

 

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कप्तान स्टीव स्मिथ समेत जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे विदेशी प्लेयर हैं। दिल्ली कैपिटल्स में विदेशी खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे शामिल हैं।