मरवाही उपचुनाव Result: मतगणना का छठा राउंड पूरा, 14676 वोटों से कांग्रेस आगे

 मरवाही विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे जल्द ही सामने आने वाले हैं. प्रत्याशियों के साथ-साथ जनता को भी नतीजों का बेसबरी से इंतेजार है. EVM से गणना शुरू हो चुकी है. गणना को देखते हुए इस बार भी कांग्रेस के जीतने के आसार लग रहे हैं. कांग्रेस भाजपा से 14676 मतों से आगे चल रही है. वहीं बात कर डाक मतपत्रों की गिनती तो उसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं.

समय 11:57: मरवाही उपचुनाव की मतगणना का छठा राउंड पूरा हो चुका है. गिनती में कांग्रेस भाजपा से 14676 मतों से आगे है.

 

समय 11:12: मरवाही में चौथे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 9746 मतों से आगे

समय 10:44:- मरवाही में तीसरे चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. कांग्रेस प्रत्याशी की लीड बढ़ गई है. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 6437 वोट से आगे चल रहे हैं.

 

मतगणना 21 राउंड में पूरी की जाएगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई. मरवाही में कलेक्ट्रेट परिसर के गुरुकुल स्कूल में काउंटिंग सेंटर बनाया गया है. काउंटिंग सेंटर के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है.

कड़ी जांच के बाद ही पास धारकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है. कोविड नियमों का सख्ती से पालन करते हुए काउंटिंग जारी है.

 

क्या रहा पिछले चुनावों का नतीजा?
2018 में यहां जनता कांग्रेस के अजीत जोगी ने रिकॉर्ड 74041 वोटों से जीत हासिल की थी. तो वहीं बीजेपी की अर्चना पोर्ते को 25,579 और कांग्रेस के गुलाब सिंह राज को 20,040 वोट मिले थे.

2013 में यहां 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. अजीत जोगी की विरासत को बरकरार रखते हुए उनके बेटे अमित जोगी ने 82,909 वोट लेकर जीत हासिल की थी. जबकि दूसरे नम्बर पर बीजपी की समीरा पैकरा को 36,659 वोट मिले थे.

2008 में यहां कांग्रेस की ओर से लड़ते हुए अजीत जोगी ने 67,523 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. तो वहीं दूरे नंबर पर बीजेपी के ध्यान सिंह पोर्ते को 25,431 वोट मिले थे. 2003 चुनाव में भी अजीत जोगी ने ही जीत हासिल की थी.