अहमद पटेल के निधन पर बोलीं सोनिया गांधी- मैंने एक वफादार सहयोगी और दोस्त खो दिया

अहमद पटेल (Ahmed Patel) के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक अपरिवर्तनीय कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है.’

नई दिल्ली: 

कांग्रेस के दिग्गज नेता  (Ahmed Patel) नहीं रहे. आज (बुधवार) सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके बेटे फैसल पटेल ने निधन की जानकारी दी. कुछ दिनों पहले वह कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. पटेल के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक अपरिवर्तनीय कॉमरेड, एक वफादार सहयोगी और एक दोस्त खो दिया है.’

Sonia Gandhi ने लिखा, ‘अहमद पटेल के रूप में मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था. उनकी ईमानदारी और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, वह हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते थे. उनकी उदारता दुर्लभ गुण थे, जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे.’