10 साल बाद सेजबहार में मुख्य सड़क का डामरीकरण

*10 साल बाद सेजबहार में मुख्य सड़क का डामरीकरण*
रायपुर। 1400 मकानों वाले हाउसिंग बोर्ड कालोनी की मुख्य सड़क में करीब एक दशक बाद फिर से डामरीकरण होगा। काफी जर्जर हो चुकी इस सड़क में डामरीकरण की मांग की जा रही थी। करीब ढाई किलोमीटर की इस सड़क के डामरीकरण का शुक्रवार को ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने भूमिपूजन किया।
इस मौके पर मौजूद कालोनीवासियों ने विधायक से कालोनी में सामुदायिक भवन, अस्पताल सहित अन्य सुविधाओं तथा सिटी बस की भी मांग की है। गौरतलब है कि 2011-12 में पुरानी धमतरी रोड से दतरेंगा तक सड़क बनाई गई थी। इसके बाद एक दशक में इस पूरी सड़क पर कभी डामरीकरण नहीं किया गया था । इस सड़क के डामरीकरण में कुल 84लाख की लागत आएगी। लोगों ने इसके लिए विधायक शर्मा का आभार जताया।