मुख्यमंत्री शामिल होंगे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर, 16 दिसंबर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर आधारित फिल्म लॉन्च करेंगे, इसके साथ ही 3396.75 लाख रूपए लागत के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। इसमें 30 करोड़ 13 लाख 73 हजार…
