Headlines

बिलासपुर में नाबालिग ने भाई को घर में बनाया बंधक

बिलासपुर में भाई को बंधक बनाने के मामले में पुलिस और बाल संरक्षण टीम की कार्रवाई बिलासपुर में नाबालिग ने भाई को बनाया बंधक

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने ही भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के सदस्य उसे रोक रहे थे। इसी बात को लेकर नाराज होकर उसने कथित तौर पर अपने भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया।

बताया गया है कि भाई को छोड़ने के बदले नाबालिग ने अपने बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग रखी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।

बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया

पुलिस ने मामले में नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार की है। इसके बाद उसे काउंसलिंग और देखरेख के लिए संबंधित बाल संरक्षण प्राधिकरण के समक्ष पेश किया गया।

फिलहाल नाबालिग को शेल्टर सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी मामले की परिस्थितियों की जानकारी जुटाते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *