Headlines

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में उच्चतम न्यायालय का फैसला आज थोडी देर में

उच्चतम न्यायालय राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को फैसला सुनायेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनायेगी। संविधान पीठ ने…

Read Full News

रेल मुसाफिरों को अब गप्पू भैया सुरक्षित सफर के तरीके बताएंगे, कार्टून कैरेक्टर लॉन्च

रेल मुसाफिरों को अब गप्पू भैया सुरक्षित सफर के तरीके बताएंगे। रेलवे ने आम लोगाें को समझाने के लिए गप्पू भैया नाम से एक कार्टून कैरेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी 9 अलग-अलग एनिमेशन फिल्म की सीरीज तैयार की गई हैं। फिल्म के जरिए विभिन्न जोखिमों से लोगों को सचेत किया जाएगा। बुधवार को रेलवे बोर्ड…

Read Full News

देश में सबसे बेहतरीन कानून व्यवस्था व इंसाफ दिलाने में महाराष्ट्र नंबर-1, यूपी सबसे खराब राज्य

पूरे देश में सबसे बेहतरीन कानून व्यवस्था महाराष्ट्र में है. नागरिकों को इंसाफ देने की क्षमताओं पर भारत की पहली रैंकिंग जारी की गई है. इसमें 18 बड़े और मध्यम आकार (1 करोड़ की आबादी से ज्यादा) के राज्यों को शामिल किया गया है. ओवरऑल रैंकिंग में महाराष्ट्र नंबर एक राज्य साबित हुआ है. इसके…

Read Full News

अयोध्या फैसला : आरपीएफ ने परामर्श जारी किया, 80 प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई

रेलवे पुलिस ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर गुरुवार को सुरक्षा तैयारियों पर अपने सभी मंडलों के लिए निर्देश वाला सात पृष्ठों का परामर्श जारी किया। सूत्रों ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के परामर्श में जानकारी दी गई है कि उसके सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द…

Read Full News

सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 अपने स्कूल में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं व 12वीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अब दूसरे केन्द्र में जाकर प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं देनी होगी। बोर्ड ने अब अपने ही स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने का फैसला किया है। मंगलवार को यह निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा भी दूसरे परीक्षा केन्द्रों पर कराने…

Read Full News

अगले 24 घंटे में फूटेगा ‘महा’ ‘बुलबुल’ का तूफान बुलबुला, प्रशासन अलर्ट

चक्रवाती तूफान महा का खतरा जहां कम होता दिख रहा है वहीं चक्रवाती तूफान बुलबुल के बंगाल की खाड़ी में तेज होने के पूरे आसार हैं. अगले 24 घंटों में बुलबुल का असर देखेने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने ऐसी आशंका जताई है. बुलबुल तूफान उत्तर की ओर 6 किलोमीटर प्रति घंटे…

Read Full News

प्याज फिर हुआ महंगा, बाजारों में भाव 100 रुपये प्रति किलो पहुंचा

राजधानी में एक बार फिर प्याज के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत इस बार प्याज के दाम बढ़ोतरी के बाद अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए फुटकर बाजारों में प्रति किलो 100 रुपये तक बिक रहा है। राजधानी में प्याज के दामों में पिछले कुछ महीनों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी है।…

Read Full News

कांग्रेसमुक्त हुआ नेहरू मेमोरियल, अमित शाह की एंट्री , बचे हुए तीन कांग्रेसी नेता भी बाहर

सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) सोसाइटी का पुनर्गठन किया. नेहरू म्यूजियम सोसाइटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, करण सिंह और जयराम रमेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. कांग्रेस नेताओं की जगह बीजेपी नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को जगह मिली. इस सोसाइटी के अध्यक्ष…

Read Full News

अमेरिका में पोटोमैक नदी के किनारे मना छठ, 500 से ज्यादा भक्तों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

पटना से अमेरिका में बसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह सब 2006 में शुरू हुआ था जब उन्होंने और उनकी पत्नी अनीता ने छठ पूजा मनाने के लिए जगह की तलाश शुरू की. अमेरिका में पोटोमैक नदी के किनारे 500 से अधिक भारतीय-अमेरिकी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाया. इस…

Read Full News

पांच चरणों में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में पांच चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा. 7 दिसंबर को दूसरे, 12 दिसंबर…

Read Full News