मुख्यधारा @ रायपुर
नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के बाद रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र सरकार जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराए। जनगणना वर्ष 2021 में शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इसे तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। विकसित राष्ट्र बनाना है तो जो लोग मुख्यधारा में पीछे रह गए हैं, उनकी गणना के बाद विकास की योजनाएं बनती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संघीय व्यवस्था में राज्य के अधिकारों को सुनिश्चित करना होगा। राज्य कमजोर होंगे तो देश का विकास प्रभावित होगा।
आज @pmoindia जी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में शामिल हुआ।
इस दौरान निम्न बातें रखीं:
🔹केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों का सम्मान करे और उसके हिस्से के संसाधनों को भी हस्तांतरित करने की प्रणाली को और मजबूत बनाए
🔹MSME को… pic.twitter.com/Y1ePnfQlHR
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 27, 2023
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जो कहती है, उसका उल्टा करती है। किसानों की आय दोगुना करने की बात की और खर्च दोगुना बढ़ा दिया। सभी के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया और उनके करीबी लोग बैंक का पैसा लेकर भाग गए। उज्जवला योजना में घर-घर में पहुंचाने का वादा किया, लेकिन पहले चूल्हे के धुएं से लोगों के आंखों में आंसू आता था, वह महंगाई के कारण आ रहा है। बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओं की बात करते थे, लेकिन देश के लिए मेडल जीतने वाली बेटियों काे घसीटकर जेल के अंदर किया जा रहा है। जिसके खिलाफ पास्को एक्ट लगा है, वह मजे कर रहा है, और देश का मान बढ़ाने वालों काे पुलिस पीट रही है। यह अंधेरगर्दी, चौपट राजा है।

