छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली है। नगरी निकाय चुनाव के बाद कांग्रेसी और बीजेपी की दो टूक शुरू हो चुकी है, बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को कह दिया की 45 साल की राजनीति में इस तरह का नग्नता पूर्ण प्रदर्शन नहीं देखा, और इधर प्रदेश के आबकारी मंत्री ने जीत की खुशी जाहिर करते हुए की मैं दुखी हूं, चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।
आबकारी मंत्री की दो टूक बयान-
बस्तर संभाग की भी कुल 4 नगरीय निकायों में कांग्रेस ने विजय हासिल की। जिसके बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में मीडिया से बात की।आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जीत की खुशी जाहिर करते हुए फिसली जुबान ने चुनाव पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कह दिया कि, ‘मैं दुखी हूं, चुनाव में अधिकारी-कर्मचारियों का भी समर्थन मिला है।’ हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए अपने शब्दों को संभाल लिया।
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा –
भिलाई नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा नेताओं ने धांधली, गलत मतगणना और अफसरों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने तो यहां तक कह दिया कि अपने 45 साल के राजनीतिक जीवन में इतनी नग्नता के साथ किसी कलेक्टर का प्रदर्शन नहीं देखा, जो तलवे चाट रहा हो पूरे शासन का।

आपको बता दें कि पिछले दिनों ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि सभी अधिकारियों की लीपापोती लिखी जा रही है हमारी सरकार बनते ही सभी की चिट्ठी खोली जाएगी…

