Headlines

बालोद में NH-30 पर भीषण हादसा, डीजे वाहन को घसीटता ले गया ट्रक; 6 की मौत

28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंक हड़ताल के चलते छत्तीसगढ़ में प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं छत्तीसगढ़ में 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल

बालोद: जिले के मरकाटोला घाट में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार को भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डीजे/धुमाल वाहन को पीछे से आ रहे गेहूं से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डीजे वाहन को काफी दूर तक घसीटता ले गया।

हादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 5 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक व्यक्ति के ट्रक के नीचे दबे होने की भी सूचना है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचाव

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग टीम और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने बचाव कार्य के साथ हाईवे पर यातायात को नियंत्रित करने का काम शुरू किया।

रात से ही मरकाटोला घाट में लैंडस्लाइड

मरकाटोला घाट में हादसे से पहले से ही भारी बारिश के कारण हालात चुनौतीपूर्ण थे। बताया जा रहा है कि रात से पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर गिर रहा था। सड़क के बीच बड़े पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़े डीजे वाहन को गेहूं से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक डीजे वाहन को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया।

बारिश और लैंडस्लाइड से NH-30 पर बढ़ी परेशानी

भारी बारिश के कारण मरकाटोला घाट में सड़क पर पत्थर और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। हादसे के बाद NH-30 पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीमें मौके पर व्यवस्था संभालते हुए रास्ता सुचारू कराने में जुटी हैं।

फिलहाल मृतकों और घायलों की सटीक संख्या और पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *