मुख्यधारा @ रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 मई 2022 को आदिवासी बहुल बलरामपुर जिले से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी भी लेते है।मुख्यमंत्री दौरे के दौरान गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेते है।
मेरा छत्तीसगढ़- मेरा परिवार है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मैंने विधानसभाओं में जाकर अपने जिन घरों में भोजन किया।
उन सबको सपरिवार मैं मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर उनके साथ भोजन करूँगा। pic.twitter.com/dU7tZmHxd1
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 16, 2023
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के किसी एक गांव में रात्रि विश्राम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों के यहां भोजन करते है। अब तक वे जहां जहां दौरे पर गए है वहां स्थानीय ग्रामीणों के यहां भोजन जरूर किया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कहा कि- मेरा छत्तीसगढ़- मेरा परिवार है। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मैंने विधानसभाओं में जाकर अपने जिन घरों में भोजन किया। उन सबको सपरिवार मैं मुख्यमंत्री निवास में बुलाकर उनके साथ भोजन करूँगा।

