कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डुबकी लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कार्तिक पूर्णि​मा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को सुबह 4 बजे महादेवघाट में स्नान करने के बाद सुबह 11 बजे तेलंगाना रवाना होंगे। वहां वे दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और मिजोरम के बाद अब तेलंगाना में चुनाव होना है। 30 नवंबर को यहां मतदान होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक स्नान किया। सीएम बघेल के साथ रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास भी मौजूद थे। कार्तिक शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी दिवस में सीएम बघेल समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्तिक स्नान किया।

सुबह 5.30 बजे सूर्योदय से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने स्नान कर महादेव घाट के खारुन नदी में डुबकी लगाई। इसके बाद वे महादेव घाट के भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान सीएम बघेल के साथ महंत रामसुंदर दास समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *