आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सांसें रोक देने वाले मुकाबले में संजू सैमसन एंड कंपनी ने 3 रनों से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा की जोड़ी आखिरी ओवर में 21 रन बनाने में नाकाम रही। चेन्नई के बतौर कप्तान 200वें मैच में मिली हार के बाद माही टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से नाखुश नजर आए। धोनी ने बीच के ओवरों में स्ट्राइक ना रोटेट कर पाने को हार की एक बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मिडिल ओवरों में हमको ज्यादा स्ट्राइक रोटेट करना चाहिए था, पिच में स्पिनर्स के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर्स थे जिन्होंने आसानी से स्ट्राइक रोटेट नहीं करने दी।”
CSK vs RR चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा

