एजेंट कमीशन ले कर बल्क में खपा रहे करेंसी , पेट्रोल पंप,शराब दुकानों में खपाए जा रहे 2000 के नोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट वापस लेने का ऐलान किया है । अब धीरे-धीरे कारोबारी और आम लोग अपने पास रखे 2000 के नोट बाहर निकाल रहे हैं । हालांकि बड़ी तादाद में ऐसे लोगों की भी है जिनके पास 2000 के नोट है ही नहीं, क्योंकि यह नोट बाजार से महीनों पहले गायब हो चुके थे। आरबीआई ने इन्हें छापना बंद कर दिया था। मगर गायब होकर यह नोट कहीं ना कहीं जमाखोरों के पास मौजूद थे।

रायपुर के पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप और शराब की दुकानों में इन नोटों को खपाने का काम चल रहा है । शराब दुकान में लोगों ने बड़ी तादाद में 2000 के नोट देकर शराब खरीदी है। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी भी इसमें अपना मुनाफा ढूंढ रहे हैं और दुकान में आए 2000 के नोटों को कमीशन एजेंट को सौंप रहे हैं।

सूट-बूट में पहुंचा एक कमीशन एजेंट दुकानदार से बड़ी तादाद में 2000 के नोट लेकर चला गया और उसने जाते-जाते यह भी कहा कि वह फिर लौटेगा। दुकान में मौजूद लड़कों ने भी कहा कि नोट जमा होने पर वह उसे खबर देंगे । 2000 के यह नोट 100-200 के कमीशन के साथ लिए जा रहे हैं। यानी के नोट के बदले 1900- 1800 दिए जा रहे हैं और इसके बाद यह फायदा कमीशन एजेंट को पहुंच रहा है। कमीशन पर नोट ऐसे ही लोग खपा रहे हैं जो बड़ी तादाद में नोट का ट्रांजेक्शन बैंकों में नहीं दिखा सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *