भिलाई। भिलाई में आज छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव पद के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नाम को सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक देवेंद्र यादव गुरुचरण सिंह होरा की जगह लेंगे। 30 अप्रैल को होने वाली बैठक में वे निर्विरोध चुने जाएंगे।
कार्यकारिणी की बैठक में देवेन्द्र यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के सहमति से दिनांक 24 अप्रैल 2023 को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है। जो कि संवैधानिक है। गुरुचरण सिंह होरा द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2023 को जो बैठक बुलाई गई है वह असंवैधानिक है। क्योकि गुरुचरण सिंह होरा पूर्व में ही महासचिव के पद से त्यागपत्र दे दिये थे तथा गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री के बिना अनुमति से बैठक की सूचना जारी की है। देवेन्द्र यादव के समर्थन में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भी कहा कि हम मुख्यमंत्री के सहमति से ही इस बैठक में शामिल हुए है। गजराज पगारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश का हम पालन करेंगे तथा हम खेलों को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।
CM भूपेश ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेन्द्र यादव को छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के महासचिव पद पर नाम सर्वसम्मति से प्रस्तावित होने पर अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुये बधाई दी।

