जंगल में महुआ बीनने गई महिला को हाथी ने पटका, मौके पर ही हुई मौत

होली के दिन सुबह सुबह जंगल में महुआ चुनने के लिए जंगल गई महिला का हाथी से आमना सामना हो गया। महिला के हाथी के सामने आते ही हाथी ने महिला को उठाकर पटक दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामला बगीचा विखं के ग्रापं कलिया की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रापं कलिया निवासी खिरोवती यादव (55) होली के दिन सोमवार की सुबह 7 बजे बादलखोल अभयारण्य के बीच बीच जतराटोंगरी में महुआ चुनने के लिए चली गई थी। खिरोवती के जंगल जाने के बाद जब वह काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिवार वाले ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश करने के लिए जंगल की ओर गए जहां वह उन्हें मृत अवस्था में मिली। जिस स्थान पर महिला का शव पड़ा मिला था, उस स्थान पर हाथी के पैर के निशान भी मौजूद थे।

हाथी ने खिरोवती को पटकने के बाद उसे पैरों से कुचल भी दिया था। परिजनों और ग्रामीणों ने महिला का शव देखने के बाद इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दे दी। विभाग को जानकारी मिलने के बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजन को सौंप दिया। इस दौरान विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि भर दिया गया, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले ही ग्रामीणों को सूचना मिली थी कि जंगल में बड़ी बड़ी संख्या में हाथियों का दल जंगल में घूम रहा है और ऐसे में जंगल की ओर जाना खतरे से खाली नहीं