धूप के बाद हल्की बारिश से बढ़ी उमस भरी गर्मी, दिन-रात का तापमान बढ़ा

  • पटना में न्यूनतम तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा
  • अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया

पटना में आसमान में बादल छाने के साथ ही हवा की रफ्तार कम होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान पिछले दस का रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के मैदानी हिस्सों में प्री मानसून सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी के बाद बारिश हो रही है। इसके साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों तक एक साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना है जो चक्रवाती तूफान की शक्ल लेते हुए 15 और 16 मई तक देश के दूसरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके असर से बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के मैदानी हिस्सों में आने वाले दिनों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे, जिससे उमस भरी गर्मी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *