KBC के प्रश्‍न को लेकर महाराष्‍ट्र के BJP नेता ने की अमिताभ बच्‍चन पर कार्रवाई की मांग…

विधायक अभिमन्‍यु पवार ने अपनी दो पेज की शिकायत में लिखा, ‘यह हिंदुओं के अपमान और सद्भाव के साथ रह रहे हिंदुओं और बौद्धों के बीच कलह पैदा करने का प्रयास है.’

महाराष्‍ट्र के बीजेपी के एक विधायक (BJP MLA in Maharashtra) ने  (Amitabh Bachchan) और टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति-12 (Kaun Banega Crorepati-12) ‘ के निर्माताओं के खिलाफ कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने को लेकर कार्रवाई के लिए पुलिस से संपर्क किया है. राज्‍य के लातूर जिले के औसा के विधायक अभिमन्‍यु पवार (Abhimanyu Pawar) ने लातूर एसपी निखिल पिंगले को दी शिकायत में कहा कि अभिताभ बच्‍चन और सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुक्रवार के ‘कर्मवीर स्‍पेशल’ एपिसोड में पूछे गए एक सवाल को लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्‍होंने अपनी दो पेज की शिकायत में लिखा, ‘यह हिंदुओं के अपमान और सद्भाव के साथ रह रहे हिंदुओं और बौद्धों के बीच कलह पैदा करने का प्रयास है.