राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर को सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

मुख्यधारा @ रायपुर,  राज्य शासन ने ‘राज्य स्थापना दिवस’ के उपलक्ष्य में एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि 31 अक्टू को देर शाम तक यह चर्चा का विषय था कि एक नवंबर को छत्तीसगढ़  ‘राज्य स्थापना दिवस’ का अवकाश रहेगा या नहीं रहेगा।

राज्य स्थापना दिवस रेगुलर अवकाश की श्रेणी में नहीं है। सरकार ने इसे विशेष अवकाश घोषित किया है। जाहिर है, राज्य और केंद्र में कुछ अवकाश विशेष होते हैं, जिन्हें हर साल आदेश निकालकर घोषित करना पड़ता है। । सरकार हर साल इसके लिए आदेश निकालती है। विधानसभा चुनाव की वजह से इस बार कोई उत्सव नहीं हो रहा है

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *