छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 10 पुलिसकर्मी शहीद:गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाया, ड्राइवर की भी मौत

धनेश कुमार दिवाकर @मुख्यधारा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सली हमले में 10 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। ये जवान डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) यूनिट के थे। इनके अलावा इनकी गाड़ी के ड्राइवर की भी हमले में मौत हुई है। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया।

हमला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में अरनपुर-समेली के बीच हुआ। सूत्रों के मुताबिक यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई है। इसी मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने वाहन पर बम फेंका था। IG सुंदरराज पी ने कहा- मौके पर सीनियर ऑफिसर्स भेजे गए हैं। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

नक्सली हमले में शहीद होने वालों में

1. प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोडी

2. प्रधान आरक्षक क्रमांक 965 मुन्ना राम कड़ती

3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष लामो

4. नव आरक्षक क्रमांक 542 दुल्गो मण्डावी

5. नव आरक्षक क्रमांक 289 लखन मरकाम

6. नव आरक्षक कमांक 580 जोगा कवासी

7. नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी

9. गोपनीय सैनिक जयराम पोडियाम

8. गोपनीय सैनिक राजू राम कस्टम

10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी

और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *