हार के बाद भी उत्तराखंड के CM होंगे पुष्कर सिंह धामी,

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर धामी के नाम पर हामी भर दी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान किया। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री 24 या 26 मार्च को पद एवं गोपनियता की शपथ ले सकते हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।

उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा को 11वें दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री मिल गया है। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर ऑब्जर्वर मीनाक्षी लेखी के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की। बैठक के बाद सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया है।

इससे पहले, सोमवार सुबह राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके बाद, उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes