उठने लगा सवाल, एक और भालू को बचाने में कामयाब नहीं हो सका “कानन पेंडारी” प्रबंधन, 26 दिनों के भीतर तीसरी घटना

बिलासपुर- कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में एक सप्ताह से बीमार भालू को प्रबंधन बचाने में कामयाब नहीं हो सका। यहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान मादा भालू ‘कविता’ की मौत हो गई। जू में इनफ़ेक्सेस केनान हेपेटाइटिस (आईसीएच) संक्रमण फैलने की आशंका है। माना जा रहा है कि इसके चलते पिछले 26 दिन के भीतर तीन भालुओं की मौत हो गई।

बीते 26 फरवरी को बीमार भालू की मौत हुई, तब प्रबंधन ने निमोनिया से मौत होने की जानकारी दी थी। अभी प्रबंधन वन्य प्राणियों की बेहतर देखरेख करने का दावा कर ही रहा था कि फिर से 10 मार्च को दूसरे भालू ने भी अचानक दम तोड़ दिया। इस बार भी प्रबंधन ने संक्रमण को छिपाने का प्रयास किया और सांस लेने में तकलीक होने से भालू की मौत होने का दावा किया।