भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमान साहा हैं। कीवी टीम की तरफ से चारों विकेट एजाज पटेल को मिले हैं। दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन रहा। ओपनर मयंक अग्रवाल 120 और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 के स्कोर पर नाबाद है। न्यूजीलैंड के लिए चारों विकेट एजाज पटेल के खाते में आए। 29वें ओवर की एजाज पटेल आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को शून्य पर आउट कर टीम इंडिया को बड़ा झटका पहुंचाया। अंतिम गेंद पर कोहली के खिलाफ भी LBW की अपील हुई और अंपायर ने भी आउट करार दिया। भारतीय कप्तान ने रिव्यू लिया क्योंकि उनके अनुसार बल्ले का अंदरूनी किनारा लगकर गेंद पैड पर लगी थी। रिप्ले में दिखा कि बॉल बैट-पैड पर एक साथ लगी थी और कोहली 0 पर आउट हुए। हालांकि अंपायर के फैसला सुनाने के बाद वह काफी गुस्से में नजर आए। मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने जोर से बल्ला भी जमीन पर पटका।
- Home
- खेल खिलाड़ी
- IND vs NZ 2nd Test- भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 200 से ज्यादा रन बनाए, मयंक अग्रवाल की सेंचुरी से भारत मजबूत

