छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय रेल मंत्री… दे सकते हैं एक बड़ी सौगात

रायपुर 11/05/2022- देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 14 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यक्रम पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिहाज़ से क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने भी स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी हैं। माना जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने इस दौरे में अम्बिकापुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

 

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes