सुपर मार्केट में भीषण गोलीबारी, जिसमें 10 लोगों की मौत….मिलिट्री स्टाइल में कपड़े पहना था बंदूकधारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में सुपर मार्केट में भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग बफेलो में जेफरसन एवेन्यू के पास हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले को पकड़ लिया गया है। पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं ने घटना पर कार्रवाई शुरू कर दी है और जनता से यहां आने से बचने के लिए कहा है।

यह घटना शनिवार की है, जब अधिकारियों को 1275 जेफरसन एवेन्यू स्थित स्टोर पर गोलीबारी की सूचना मिली। जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कई पीड़ित सुपरमार्केट के बाहर जमीन पर पड़े हैं और अन्य दुकान के अंदर हैं।

मिलिट्री स्टाइल में कपड़े पहना था बंदूकधारी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंदूकधारी ने मिलिट्री स्टाइल में कपड़े पहने थे। उसके शरीर पर ‘सुरक्षा कवच’ भी था। जब वह अपने वाहन से बाहर निकला तो बहुत भारी हथियारों से लैस था। उनके पास टैक्टिकल गियर था। उनके पास टैक्टिकल हेलमेट भी था। उसके पास एक कैमरा था कि जिससे घटना की लाइवस्ट्रीमिंग हो रही थी।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes