एक ही परिवार के 3 सदस्यों की घर में मिली लाश, बेटी को इस हालत में किया गया बरामद

मध्यप्रदेश। भिंड जिले के गोहद में एक ही परिवार के चार सदस्य फंदे पर लटके मिले। जिनमें से 3 की मौत हो गई है जबकि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गांव कटवा गुर्जर में दूध कारोबारी धर्मेंद्र पुत्र मान सिंह गुर्जर(32), पत्नी अमरेश(30) ने बेटे प्रशांत(12) और बेटी मीनाक्षी(10) का गला घोंटकर मारने की कोशिश की। जिसमें मीनाक्षी बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर दंपती फंदे पर झूल गए। सुबह घर में कोई हलचल नहीं होने पर ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा। दंपती अंदर फंदे पर लटके थे। बेटा बेसुध पड़ा था। बेटी गंभीर हालत में सिसक रही थी। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद इलाज के लिए भेजा गया। अभी तक घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। बच्ची की जान बच गई है, उपचार जिला चिकित्सालय ग्वालियर में हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes