माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग –

माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग -१*

*🔹जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें, पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*

*“ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले “*

*भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है ।*

*🔹माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग – २*

*🔹शुक्ल पक्ष तृतीया (02 जुलाई, शनिवार) के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें । (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें ।)*
*” ॐ ह्रीं गौरये नमः “*
*🔹मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम-कुम का तिलक करें ।*
*🔹गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l*