मासूम बच्चे का गला घोट कर घर के सामने फेंकी शव

बिलासपुर– बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के किसान मदन सुरजे का चार वर्षीय बेटा शौर्य सुरजे कल शाम चार बजे घर के सामने खेल रहा था । जब वह दो तीन घण्टो बाद भी वापस नही लौटा तो घर वालो ने उसकी तलाश शुरू कर दी । परिजनों ने रात भर उसकी गांव में तलाश की । तड़के सुबह चार बजे बच्चे की लाश घर के सामने गली में मिली । बच्चे के गले मे रस्सी के निशान है । तब जाकर परिजनों ने सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी ।

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी घटना स्थल पहुँच गए हैं । सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित झा , सीएसपी स्नेहिल साहू फोरेंसिक टीम के डॉक्टर विश्वास व डॉग स्कवायड को लेकर सेलर गांव पहुँचे । अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घर वालो से घटना के सम्बंध में जानकारी जुटा रहे हैं । बताया जा रहा है कि मदन सुरजे की एक बेटी व एक बेटा था ।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes