उद्धव ठाकरे को लग सकता है बड़ा झटका, 12 सांसद शिंदे के संपर्क में,

विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को लगातार झटके लग रहे हैं। उद्धव के करीबी रहे और शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने उद्धव गुट से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना हैकि उद्धव गुट को एक बड़ा झटका और लगने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं और वे जल्द ही गुट बदल सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे आज ही दिल्ली जा सकते हैं और मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

एकनाथ शिंदे खुद भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। दिल्ली में वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह शिंदे की दूसरी दिल्ली यात्रा है। इससे पहले 8 और 9 जुलाई को शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे थे और प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

Proudly powered by WordPress | Theme : News Elementor by BlazeThemes