रायपुर 9 जनवरी 2021- छत्तीसगढ़ में पदस्थ सहायक आरक्षक बहुत जल्द आरक्षक बन सकते हैं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अहम ऐलान किया है , । मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं ।
छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षको की आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भिजवाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया है । इस घोषणा से सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे.
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने@CG_Police में कार्यरत सहायक आरक्षकों की आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भिजवाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया है। @tamradhwajsahu0#Police @RaipurPoliceCG
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 9, 2022

