रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं । कुलदीप जुनेजा ने खुद पॉजिटिव आने की जानकारी सोशल मीडिया में सार्वजनिक की है ।
कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण दिखने पर आज मैंने अपनी कोविड जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मेरी तबियत ठीक है और चिकित्सकों के निर्देश पर मैं होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहा हूँ। 1/2
— Kuldeep Singh Juneja (@kuldeep_juneja) January 9, 2022

