श्राद्धकर्म व उसके पीछे के सूक्ष्म रहस्य – पूज्य बापूजी

श्राद्धकर्म व उसके पीछे के सूक्ष्म रहस्य – पूज्य बापूजी*

*🔹जिन पूर्वजों ने हमें अपना सर्वस्व देकर विदाई ली, उनकी सद्गति हो ऐसा सत्सुमिरन करने का अवसर यानी ‘श्राद्ध पक्ष’ ।*

*🔹श्राद्ध पक्ष का लम्बा पर्व मनुष्य को याद दिलाता है कि ‘यहाँ चाहे जितनी विजय प्राप्त हो, प्रसिद्धि प्राप्त हो परंतु परदादा के दादा, दादा के दादा, उनके दादा चल बसे, अपने दादा भी चल बसे और अपने पिताजी भी गये या जाने की तैयारी में हैं तो हमें भी जाना है।’*