एक फोन से हुआ लट्टू, 45 साल के अधेड़ का 20 साल की युवती पर आया दिल!

जहां एक 45 वर्ष के व्यक्ति का 20 साल की युवती पर दिल आ गया. अब अधेड़ व्यक्ति युवती से शादी की जिद पर अड़ा है.

क्या है मामला
मामला मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव का है. जहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती अपनी बहन के जेठ से फोन पर बात करती थी. फोन पर बातों के दौरान ही अधेड़ जेठ का दिल युवती से लग गया. अब अधेड़ व्यक्ति युवती से जबरदस्ती शादी करना चाहता है. इसकी शिकायत लेकर युवती सिविल लाइन थाने पहुंची. युवती ने बताया कि आरोपी कल्लू जाटव पुत्र रामचरण जाटव (उम्र 45 साल) निवासी जतावर आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करता है और शादी का दबाव बना रहा है. आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं.

युवती के परिवार ने उसकी शादी कैलारस में एक परिवार में तय कर दी थी लेकिन शादी को रोकने के लिए आरोपी ने लड़के की गुंडों से पिटाई करवा दी थी. वह धमकी देता है कि शादी नहीं होने देगा और अगर लड़के ने शादी की तो वह दोनों को मार डालेगा. हालांकि अभी तक पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज नहीं की है.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जहां एक अधेड़ को युवती से प्यार हुआ है. कुछ साल पहले बिहार में एक बुजुर्ग टीचर को अपनी स्टूडेंस से प्यार का मामला सामने आया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था और यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना था. इसके अलावा हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया था. जहां 52 साल के टीचर को अपनी ही 20 साल की स्टूडेंट से प्यार हो गया था. फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली और आज दोनों पति-पत्नी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *