प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की रिपोर्ट भी पॉजेटिव आयी है । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की बात की जा रही थी , हालांकि अभी वो अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हैं । मोहन मरकाम को सर्दी खांसी और कोरोना के लक्षण थे , जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया , जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है । फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रही है ।

