DEO सस्पेंड… बीते दिनों आपत्तिजनक हालत में वीडियो हुआ था वायरल…

रायपुर- प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दे की बीते माह नया रायपुर क्षेत्र के आउटर में एक कार में एक महिला व पुरुष का आपतिजनक हालत में वीडियो वायरल हुआ था । सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहे कार में छतीसगढ़ शासन लिखा था ।

जिसमें वायरल वीडियो में कार के अंदर अश्लील हरकत करने वाले व्यक्ति की पहचान महासमुन्द के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी परसराम चंद्राकर के रूप में हुई थी । उनका मूल पद प्राचार्य हैं । वीडियो में जो कार का नम्बर सीजी 04 , एम क्यू 0669 दिख रहा था वह भी चन्द्राकर के नाम से ही रजिस्टर्ड हैं ।

उनके कृत्य को छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम – 3 ल विपरीत कदाचार व गम्भीर नैतिक पतन की श्रेणी में मान कर उन्हें निलंबित कर दिया गया हैं । निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय सँयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर नियत किया गया हैं ।