DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…1 नक्सली के मारे जाने की खबर

नारायणपुर- जिले में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग डेढ़ बजे थाना भरंडा से 6 किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में पुल के पास डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में DRG के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। एसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने घटना की पुष्टि कर दी है। फ़िलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है।