वीडियो कॉल करके अपनी प्रेमी के सामने फांसी के फंदे पर झूल गई “नर्स”

दुर्ग- एक नर्स अपने प्रेमी से इतनी खफा हो गई कि उसने पहले सेनीटाइजर किया फिर वीडियो कॉल करके फांसी के फंदे से झूल गई। प्रेमी के बार-बार मना करने के बाद भी युवती ने यह कदम उठा ही लिया। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में स्क्रीन रिकार्डर के जरिए पूरी घटना को रिकॉर्ड भी किया गया है। मृतका का मोबाइल लॉक है। उसे खुलवाने के लिए भेजा गया है, उसके बाद घटना की सारी सच्चाई पता चल जाएगी।

मरने से पहले नर्स ने प्रेमी को वीडियो कॉल किया। उसे धमकाया कि वह अगर उसकी बात नहीं मानेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसके बाद उसने प्रेमी के मन में खौफ पैदा करने के लिए सैनिटाइजर पी लिया।

सुपेला टीआई ने बताया कि कोरबा निवासी नीरा कुमारी (24) भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। वह सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी के राकेश उर्फ देवानंद के घर में किराए से रहकर ड्यूटी करती थी। उसके साथ आशा नाम की एक रूप पार्टनर भी रहती थी। आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी। उसने बताया था कि वह अपने बहन के घर जा रही है और दो दिन बाद आएगी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई।

जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।