कोरबा, 28 जनवरी- आरटीओ कार्यालय में पदस्थ बाबू हुए निलंबित आरटीओ के बाबू सदानंद जांगड़े की घूस लेते हुए तस्वीरें सामने आने के कुछ दिनों बाद इससे जुड़ा वीडियो भी प्रकाश में आया जिसे देखने के बाद यह समझ में आया कि आरटीओ ऑफिस के इन बाबू के लिए विभाग का कार्यालय, कार्यालय ना होकर किसी कॉलेज के बॉयज हॉस्टल की तरह था जिसमें उसके द्वारा ना केवल खुलेआम घूसखोरी बल्कि अपशब्दों का प्रयोग आपत्तिजनक मांगे आदि कई तरह के कृत्यो को अंजाम दिया जाता था । कार्यालय में इस तरह का खुलेआम व्यवहार समझ से परे था ।
छत्तीसगढ़ परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के द्वारा कोरबा जिले के आरटीओ कार्यालय मे पदस्थ बाबू सदानंद जांगड़े को उसके द्वारा घूस लिए जाने की खबर मीडिया में प्रकाशित होने के उपरांत उसके द्वारा शासकीय कार्य के ऐवज में पैसे लेने, परिवहन विभाग की छवि धूमिल करने एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन किए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें परिवहन विभाग आयुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन नया रायपुर मे संबद्ध किया गया है ।

